शेखपुरा में फांसी लगाकर महिला ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


शेखपुर :- शेखपुरा में बुधबार की दोपहर सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का जहां एक खंडहर मकान में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है इस घटना से पुरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है, दरअसल महिला ने मरने से पहले अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमे उसने कहा है की उसका पति प्रेम विवाह करके उसे देह व्यापार के धंधे में उतारने का प्रयास करता था और जबरन उससे गलत काम करवाना चाहता था महिला के दो बच्चे थे एक लड़का और एक लड़की बच्चों के सामने एक महिला का फांसी लगाकर जान देना कितना हौसला का बात है आप समझ सकते है और महिला ने क्यों ऐसा कदम उठाया इसका भी अंदाजा आप लगा सकते है, फांसी लगाकर आत्महत्या की सुचना पर शेखपुरा रेल और टाउन थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रेल पुलिस ने बताया है की अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी विघा गांव की है रहने वाली यह महिला है, पूरी घटना की जांच पड़ताल चल रही है
वही, पुलिस हत्या या आत्महत्या इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुट गई है, लेकिन सबसे बड़ा सबाल यह है की मरने से पहले एक महिला ने अगर किसी के पास अपना स्टेटमेंट दिया है तो वह व्यक्ति कौन है, और मृतक महिला ने अपने दो बच्चों को अकेले छोड़कर स्टेशन के एक खंडहर मकान में आत्महत्या क्यों किया है यह बड़ा सबाल है, क्या यह आत्महत्या है या हत्या है बड़ा सवाल है, बहराहाल मरने वाली महिला के स्टेटमेंट के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए अब देखना यह लाजमी होगा की प्रशासन इसपर क्या कुछ कदम उठा पाती है और आरोपियों को सजा दिलाने में क्या कदम उठाती है।



