
हवेली खड़गपुर :- खड़गपुर नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हवेली खड़गपुर नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार यादव की मौजूदगी में नगर इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक सत्यम कुमार निराला एवं शुभम केशरी ने नगर इकाई को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप राजीव कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष राजनीति कुमार एवं अंकित केशरी बनाए गए।
नगर इकाई और कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पूर्व कॉलेज अध्यक्ष एवं नगर मंत्री धनराज कुमार ने नगर मंत्री के रूप में विक्की रॉय एवं नगर सह मंत्री राजीव नयन, राजीव आनंद, नितेश मिश्रा एवं सोनू झा को मनोनीत किया। वहीं सोशल मीडिया संयोजक राजीव नयन एवं सह संयोजक सोनू केशरी, एसएफएस प्रमुख माधव कुमार एवं सह प्रमुख रितेश कुमार, एसएफडी प्रमुख राजकमल एवं सह प्रमुख आशीष केसरी एवं अमन सिन्हा। खेल प्रमुख सौरभ झा एवं सह प्रमुख सक्षम कुमार। कोषाध्यक्ष अविनाश केशरी। राष्ट्रीय कला मंच सोनी बासकी, छात्रा प्रमुख अंजली कुमारी को नई कमेटी में जगह दी गई है। जबकि कार्यकारिणी में राजीव कुमार, सोमेश कुमार वर्मा, अमन कुमार, अनीश कुमार एवं शैलव कुमार को शामिल किया गया।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 1948 से ही राष्ट्र के लिए अपनी सनातन संस्कृति के साथ समाज की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया है। राष्ट्र के पुनर्निर्माण को लेकर विद्यार्थी परिषद ने देश को कई समस्याओं को आंदोलन एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाधान कर सफलता हासिल किया। निवर्तमान नगर मंत्री अंकित जयसवाल ने विगत एक वर्ष में संगठन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक मुद्दों को लेकर किए गए कार्य एवं संघर्ष का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विभाग सह संयोजक दीपक यादव ने गत वर्ष के कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के निर्वहन की शुभकामनाएं दी।