
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर नगर के पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय के परिसर में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मु. जावेद मुन्ना के आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा अयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संचालन भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू केशरी कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह थे। सर्वप्रथम सभी दल के कार्यकर्त्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात माल्यार्पण का कार्य उनके तैलीय चित्र पर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के आकस्मिक निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ये सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। इनकी कमी क्षेत्र वासियों को काफी खलेगी। शोकसभा में जदयू प्रदेश सचिव रंजन कुमार बिंद, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष सादानंद यादव, जिला महासचिव बिपीन खिरहरी, छात्र राजद अध्यक्ष ईशु यादव, नगर अध्यक्ष पंकज यादव, जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु, गोरेलाल मंडल, रेखा सिंह चौहान, हीरा अंसारी, लखन लाल चौरसिया, नईम खान, अमन चैन, संजय ठाकुर, अशोक सिंह, गजनफर खान, विनय झा, दिलजीत सिंह बिट्टू, विभाष सिंह, चैंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव सुरेश बाजोरिया, विजय यादव, बिपीन मंडल, पंकज सिंह, विदेशी सिंह, अनिल सोरेन सुजाता साहा, वंदना कुशवाहा, सुजीत मुन्ना, विक्की खां सहित अन्य मौजूद थे।



