Breaking Newsदेशपटनापूर्वी चम्पारणबिहार

मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में वर्ष 2022 में अब तक 16,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

मोतिहारी :- पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष, के नेतृत्व में मोतिहारी पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में अब तक 16,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। पिछले वर्ष की 9,398 गिरफ्तारियों की तुलना में इस वर्ष अब तक की गई गिरफ्तारियाँ 70% ज्यादा हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप यह सम्भव हुआ है।

लूट कांडों में 2021 में हुई 77 गिरफ्तारियों की तुलना में इस वर्ष अब तक 128 गिरफ्तारियाँ की गयी है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 66% ज्यादा है।

वहीं, बलात्कार के कांडों में 2021 में की गई 42 गिरफ्तारियां की तुलना में इस वर्ष अब तक की गई 71 गिरफ्तारियां पिछले वर्ष के मुकाबले 69% ज्यादा है।

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण के कांडों में 2021 में हुई 224 गिरफ्तारियों की तुलना में इस वर्ष अब तक 350 गिरफ्तारियाँ की गयी है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 56% ज्यादा है।

डकैती के कांडों में पिछले वर्ष की 34 गिरफ्तारियों के मुकाबले इस वर्ष 23 गिरफ्तारियां की गई है। यद्यपि सघन रात्रि गश्ती, बीट पेट्रोलिंग, सुपर गश्ती प्रणाली एवं डायल 112 के प्रभावी उपयोग के कारण पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डकैती की घटनाएं कम प्रतिवेदित हुई हैं, तथापि डकैती कांडों में कम गिरफ्तारियों की पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सूक्ष्म समीक्षा एवं अनुश्रवण किया गया है तथा सभी थानाध्यक्षों को इस श्रेणी के कांडों में गुणवत्तापूर्ण गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

मोतिहारी पुलिस सभी सम्मानित नागरिकों से अपराध नियंत्रण एवं निवारण तथा अक्षुण्ण विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सूचना एवं सहयोग की अपील करती है। सूचना देने वाले नागरिकों का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा उन्हें समुचित रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *