Breaking Newsदेशपटनाबिहार

सिवान में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत


सिवान :- सिवान में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने कोचिंग जा रही छात्रा को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान हैपी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

वही, रविवार 17 वर्षीय हैप्पी कुमारी सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से निकली थी। जैसे ही वह थोड़ा आगे पहुंची तभी एक तेज रफ्तार में आते हुए ट्रक ने लड़की को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने जमकर बवाल किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस प्रशासन का जमकर विरोध किया. मामला इतना तूल पकड़ लिया की सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध करना सुरु हो गया. जिसके बाद कई थाना के पुलिस भी मोके पर पहुंची और जैसे तैसे घंटो तक मामले को शांत कराने में जुटी रही। उधर छात्रा की मौत के बाद परिवार के लोगो पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *