आरा में मछली पकडऩे गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

आरा : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के समीप सोन नदी में एक युवक का शव नदी में तैरते मिला। सोन में तैरते शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को सोन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा–तफरी मची रही ।
वही, मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव वार्ड–5 निवासी गोधन चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी है। महेंद्र गांव पर ही रहकर मछली मारने का काम करता था इधर,महेंद्र के पिता गोधन चौधरी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर गांव से संदेश घाट पर जाल लेकर मछली मारने गया था, जिसके बाद वापस घर नहीं आए तो हमलोग काफी खोजबीन किए। लेकिन महेंद्र का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद आज स्थानीय मछुआरों ने एक शव को पानी तैरते हुए देखा, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। उसके पश्चात पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की ।
परिजनों ने आशंका जताई है कि मछली मारने के दौरान गहरे गड्ढे के खाई में जाने से डुबकर उनकी मृत्यु हुई है । घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। वही संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा इसकी लापता होने सूचना पुलिस को नही दी गई थी। शव के मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।



