Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

RJD के पूर्व विधायक के बेटे को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मां बोली-बाप ने ही मरवाया

अरवल :- बिहार में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। अरवल से राजद के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने घर के बाहर खलिहान में गोलियों से छलनी कर दिया और सीने में 4 गोली मारी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात की है। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने पूर्व विधायक के छोटे बेटे दिवाकर कुमार को खाना खाने के बाद घर से बाहर निकलते ही दनादन गोली दाग दी जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज से पूरा गांव थर्रा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधियों ने फायरिंग करते हुए गांव से भाग गए।

गौरतलब हो कि जिस गांव में घटना को अंजाम दिया गया है उसी गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिनी आचार्य का ससुराल है और पूर्व विधायक रविंद्र सिंह लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। लालू परिवार में करीबी होने के कारण उन्हें दो बार अरवल से टिकट मिली जिस पर दोनों बार ही उन्होंने जीत दर्ज किया। दो बार विधायक रहे रविंद्र सिंह की बेटे की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से पहले अपराधियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी थी जिससे गांव में अंधेरा फैल गया था।

वही, घटना की जानकारी औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक का स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्यारे को पकड़ने के लिए सोन तटीय इलाकों में छापेमारी कर रही है। अरवल औरंगाबाद जिला के बॉर्डर होने के कारण अपराधी घटना को अंजाम देकर बड़े शातिर तरीके से निकल गए पुलिस अपराधियों को पता लगाने में जुटी हुई है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद अरवल औरंगाबाद जिले की पुलिस सक्रिय होकर बॉर्डर के इलाकों में लगातार संघन जांच अभियान चला रही है।हत्या से पूर्व राजद के विधायक रविंद्र सिंह अपने पैतृक गांव हिछन बिगहा में ही कई दिनों से रह रहे थे।मृतक का ननिहाल अरवल जिला के परासी थानां क्षेत्र के मखदुमाबाद में हैं। दिवाकर गांव के पास ही दालान पर सोता था। वहां मुर्गी फार्म भी है। कुछ लोग और साथ में सोते थे। रोज की तरह खाना खाकर शुक्रवार की रात भी वह सोने गया था। इसी दौरान रात में अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। दो गोली उसकी जांघ और दो गोली सीने में मारी। इससे मौके पर ही दिवाकर की मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी पुआल के ढेर में शव छिपाकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद गांव के ही पिंटू कुमार का बेटा गूंजन पहुंचा। जिसने फोन पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पिंटू मौके पर पहुंचा और शव ढूंढने लगा। काफी खोजबीन करने पर पुआल से शव मिला।

वही, पूर्व विधायक की पहली पत्नी उषा शरण ने अपने पति रवींद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले से सब कुछ ठीक था, लेकिन पहली बार 1995 में विधायक बनने के बाद से रवींद्र सिंह का अफेयर शुरू हो गया। उषा सिंह ने विधायक के कई महिलाओं से अफेयर होने का आरोप लगाया। कहा जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने तलाक देने की बात कही। मैं पति के रहते हुए उनकी प्रताड़ना के कारण 25 सालों से सिंदूर नहीं करती हूं। मेरे बेटे की हत्या विधायक के इशारों पर ही की गई है। इस संबंध में दाउदनगर SDPO कुमार ऋषि राज ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से दो खोखा बरामद हुआ है। तहकीकात की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *