Breaking NewsEducationबिहारमुंगेर

दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

प्रसन्नडो स्थित मोतीलाल आर्यावती उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम।

मनोज खिरहरी की रिपोर्ट –

हवेली खड़गपुर,
प्रखंड के प्रसन्नडो स्थित मोतीलाल आर्यावती उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2024 में छात्र-छात्राओ को वर्ग प्रोन्नति देने के उपरांत दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविशंकर की अध्यक्षता व संयोजन में आयोजित दीक्षांत समारोह का कुशल संचालन उमाशंकर सिंह कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपुकर सिंह थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. शिशिर कुमार सिंह और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह ने अपने संबोधन में छात्र -छात्राओ का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *