
मुंगेर :- बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. तारापुर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता उनके पटना आवास पर जाकर बधाई देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दे रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगा.
बिहार में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विजय पताका लगाएगी. सम्राट चौधरी के रूप में बिहार भाजपा को नया कप्तान मिला है जो भाजपा को बिहार में और बुलंदियों पर पहुंचाएंगे आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब कमर कस चुकी है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कटिबद्ध है.

इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीर कुंवर उपाध्यक्ष राकेश कुमार बमबम, किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामखेलावन शर्मा एवं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ,संजय रजक,कैलाश साह,मनोज ठाकुर, रजनीश कुमार मुकेश साह,ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व को बधाई दी है। इस मौके पर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाईयां खिलाकर खुशी व्यक्त की गई।
