रामचरितमानस विवाद: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, आक्रोषित बजरंग दल ने फूंका पुतला
शेखपुरा :- शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के तिनमुहानी मोड़ पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने आज शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका है बजरंग दल ने बताया है की शिक्षा मंत्री के द्वारा हिन्दू ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बयान अशोभनीय है, रामचरितमानस पर दिए गए बयान से पूरा हिन्दू समाज आहत है इसी आक्रोश में हिन्दू संगठन ने आज शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका है, गौरतलव हो की बजरंग दल ने न्यायलय में मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही है साथ ही बिहार के वर्तमान सीएम नीतीश कुमार से उन्हें पद से अबिलम्ब बर्खास्त करने की मांग की है साथ ही कहा है की अगर जल्द ही उन्हें पद से नहीं हटाया जाता है तो बजरंग दल उग्र आंदोलन पर उतारू हो जायगा, इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला संयोजक मनोहर सोनी, अरुण भगत, रवि वर्णवाल, मधुसूदन यादव, विकास कुमार के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे और शिक्षा मंत्री के बिरोध में जमकर नारे लगाए।