Breaking Newsदेशपटनाबिहार
बिहार के नए DGP बने राजविंदर सिंह भट्टी, एसके सिंघल के बाद अब संभालेंगे कमान

PATNA : वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारियों राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के नये डीजीपी बना दिए गए है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
राजविंदर सिंह भट्टी, भा०पु०से० (BH: 1990), केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत अपर महानिदेशक, पूर्वी कमांड, सीमा सुरक्षा बल के पद पर पदस्थापित है। अधिसूचना के अनुसार वर्तमान पुलिस महानिदेशक, बिहार संजीव कुमार सिंघल, भा०पु० से० (1988) को अनुमान्य कार्यकाल (दिनांक 19.12.2022 तक) की समाप्ति के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के रिक्त हो रहे पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।
कुणाल भगत