Breaking Newsदेशपटनाबिहार

राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल।

राष्ट्रपति ने 13 राज्यपालो को बदला।


दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।महामहिम राष्ट्रपति ने देश के 13 राज्यपालों को बदल दिया है।कई राज्यपालों ट्रांसफर किया गया है तो कई राज्यों में नए चेहरों को राज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया है।वहीं अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया है।राष्ट्रपति ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया है।सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल को नियुक्त किया गया है।असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है।आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है।आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *