Breaking Newsदेशपटनाबिहार

अरवल: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म, कुर्की करने पहुंची पुलिस तो दरोगा ने किया सरेंडर

अरवल :- अरवल जिले के बंसी थाना अंतर्गत अनुवा गांव से थाना मैनेजर के साथ शादी का झांसा देकर कई महीनों से दुष्कर्म के आरोपी दरोगा अमरनाथ को गिरफ्तार किया गया है। कोरोना काल में लॉक डाउन होने की वजह से दरोगा अपने पैतृक घर अनुवा आया था तभी लॉकडाउन होने की वजह से उसे कुर्था थाने में ही नियुक्ति की गई इसके बाद कुर्था थाना के थाना मैनेजर और दरोगा की आंखें चार हो गई। इसके बाद दरोगा ने अपनी प्रेमिका के साथ अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पीड़ित महिला सिपाही ने थाने में मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रहे थे लेकिन दरोगा गिरफ्तार नहीं हुआ जिसके बाद न्यायालय से वारंट और कुर्की जब्ती निकाली गई इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने कुर्की करने दरोगा के घर पर पहुंची जिसके बाद दरोगा ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने दरोगा अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिए गया है।

इस मामले में एसपी ने बताया कि महिला सिपाही के द्वारा महिला थाने में मामला दर्ज कराई गई थी इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश बनाई गई। कुर्की के दौरान आरोपी दरोगा ने महिला थाने में सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 में 2019 बैच के दरोगा को कुर्था थाने में तैनात किया गया था इसी बीच महिला सिपाही के साथ प्यार हुआ और उन दोनों के बीच बातें हुई इसके बाद महिला सिपाही ने धारा 376 समेत 1 धाराओं में मामला दर्ज कराई थी जिसके बाद मामले की जांच की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *