
पटना :- पटना के रविंद्र भवन में आयोजित हुए एक भव्य एवं ऐतिहासिक मिलन समारोह में पालीगंज विधानसभा के चर्चित चेहरों में से एक अपने खास जुझारू एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सामाजिक छवि बना चुके सुनील यादव ने कल मिलन समारोह में कई जिलों के अपने हजारों समर्थकों के साथ दल बल के साथ लोजपा रामविलास में शामिल होकर चिराग का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार रविंद्र भवन में आयोजित इस खास और ऐतिहासिक मिलन समारोह में सुनील यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब रविंद्र भवन में प्रवेश किया तो आसपास के दूर-दूर तक कार्यकर्ताओं से पूरा आसपास का माहौल पट गया। इस मौके पर हजारों छोटे बड़े गाड़ियों से आए लगभग 15 हज़ार की भारी संख्या में जुड़े सुनील यादव के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से पूरा पटना लोजपा मय हो गया ऐसा दिखाई दे रहा था ।
वही लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इस मिलन समारोह में आते ही मंच पर सुनील यादव का अपने पार्टी में हार्दिक अभिनंदन करते हुए करते हुए बड़े पैमाने पर जुटे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया, इस दौरान चिराग पासवान और सुनील यादव जिंदाबाद के नारे से पूरा हॉल गूंज उठा। वही चिराग पासवान ने कहा कि देश आज बदलाव की राह पर है। लेकिन 33 वर्षों की कुशासन की वजह से राजद और जदयू पर करारा प्रहार करते हुए कहा की इन दोनों गठबंधन की पिछले 33 सालों से बिहार में सरकार अलग अलग दलों के साथ गठबंधन करते रही है। लेकिन यह लोग देश की आजादी के 75 साल बाद भी बिहार के विकास नहीं कर सकते। बिहार आज इन्हीं लोगों की वजह से पिछड़ा हुआ है। इन लोगों ने बिहार को अगडा- पिछड़ा, दलित महादलित करते हुए और आपस में लड़ाते हुए सिर्फ बिहार पर राज किया। बिहार का विकास नहीं किया। बिहार आज पिछड़ा राज क्यों है। इन्हीं लोगों की वजह से है। इन लोगों ने जात पात की राजनीति किया। इसलिए बिहार आज विकसित नहीं हुआ। इसके लिए ये लोग ही जिम्मेवार है।
वहीं सुनील यादव ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज इसलिए शामिल हुआ हूं, चिराग से प्रभावित होकर क्योंकि की वह बिहार की बात करते हैं, बिहार की विकास की बात करते हैं, उनकी बिहारी फर्स्ट और बिहार फर्स्ट के नारे से प्रेरित होते हुए उनकी नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होते हुए आज मै अपने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ शामिल होकर चिराग पासवान का थाम लिया। इन्होंने कभी जाती धर्म की बात नहीं किया सिर्फ बिहार की विकास की बात करते हैं। बिहारी फ्रस्ट बिहार फर्स्ट की सोच ने हमें प्रभावित किया। इस मौके बड़े पैमाने पर जिला पार्षद सदस्य, मुख्य, पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ अपने हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ लोजपा में शामिल होकर इसकी सदस्यता ग्रहण किया।