PATNA: बकाया पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, दबंगों ने राइफल दिखा की मारपीट; घटना CCTV में हुई कैद


पटना :- राजधानी पटना में एक दवा दुकानदार को एक दबंग से दवा के रुपया उधार मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी पैसे मांगने पर गुस्सा हो गया और कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंच कर मारपीट करने लगा। मामला मंगलवार की शाम शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। बुधवार को घटना सीसीटीवी फुटैज सामने आया। दुकानदार ने अपने बकाए 1450 रुपया की मांग की तो बकायेदार ने उस पर राइफल तान दी और कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंच कर मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने शास्त्री नगर थाना में एफआईआर दर्ज करा दी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये पूरा मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में स्थित एक मेडिकल शॉप का है। इस मेडिकल शॉप को सिंटू कुमार नाम के दवा दुकानदार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी केपी सिंह पर 1450 रुपए लगभग पांच महीने से बकाया था। मैंने जब उनसे रुपए देने को कहा तो वह दुकान पर राइफल लेकर पहुंच गए। आरोपी अपने लाइसेंसी हथियार और अपने बेटे के साथ दवा दुकान पर पहुंच गया। दुकानदार पर राइफल तान दिया और दुकानदार के साथ मारपीट भी की।

पुलिस को सूचना दी गई और वह मौके पर तत्काल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। सवाल यही है कि क्या किसी दुकानदार द्वारा अपने उधार की रकम ग्राहक से मांगना कोई अपराध है? बहर हाल पुलिस ने इस पूरे मामले में लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।



