Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

बख्तियारपुर में 39 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

PATNA : बख्तियारपुर पुलिस ने 39 लीटर विदेशी शराब के साथ स्थानीय पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारी की पहचान बख्तियारपुर थाना अंतर्गत ग्राम नया टोला संगत पर स्थित भोला कुमार पिता श्रवण प्रसाद के रूप में की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थांनाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पूर्वाहन में बख्तियारपुर थाना अंतर्गत ग्राम नया टोला संगत पर स्थित भोला कुमार पिता श्रवण प्रसाद के किराए के दुकान में अवैध शराब का व्यापार एवं होम डिलीवरी नेटवर्क के बारे में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष एवं पु०अ०नि० ज्योति कुमार बसु बख्तियारपुर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

वही, कार्रवाई में भोला कुमार सा0 नया टोला संगत थाना बख्तियारपुर जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। एवं विभिन्न ब्रांडों की कुल-52 बोतल कुल मात्रा-39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-83/23 दिनांक-22.02.2023 धारा-30(ए)बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। नेटवर्क में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। तथा पकड़े गए अभियुक्त भोला कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *