Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना DM ने की जाति आधारित जनगणना कार्य की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पटना :- जिला पदाधिकारी, पटना-सह-नोडल पदाधिकारी, जाति आधारित गणना, 2022-सह-प्रधान गणना पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज जाति आधारित गणना, 2022 के द्वितीय चरण में प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि गणना का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिनांक 15 मई, 2023 तक द्वितीय चरण की गणना होनी है। निर्वाचन मोड में इसका संचालन किया जा रहा है। जाति आधारित गणना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि द्वितीय चरण में पटना जिले के कुल 45 चार्ज द्वारा आज दिनांक 25 अप्रैल, 2023 को 67332 परिवार की गणना की गई। इस प्रकार अबतक कुल 398070 परिवारों की गणना पूर्ण हो गई है।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निदेशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से शुद्धता सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से गणना की जा रही है। 12,741 प्रगणक; 2,139 पर्यवेक्षक एवं 45 चार्ज अधिकारी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर रहे हैं। वे भी समय-समय पर क्षेत्रों में भ्रमण कर गणना कार्य का अनुश्रवण कर रहे हैं। सभी 17 प्रकार की आवश्यक जानकारियाँ ली जा रही है।

इन सबकी प्रविष्टि मोबाइल ऐप के माध्यम से भी की जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से प्रामाणिक ढंग से सूचनाओं का संग्रहण किया जा रहा है। दोहरी प्रविष्टिकरण रोकने के लिए अचूक व्यवस्था है। परिवार के प्रधान का भी घोषणा-पत्र लिया जा रहा है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निदेशों के अनुरूप बिहार जाति आधारित गणना, 2022 का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *