Breaking Newsपटनाबिहारराजनीति

NDA 13 पर, राजद ने राबड़ी की कुर्सी बचाई।

पटना, बिहार विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आ गए है। राजग गठबंधन ने 13 सीटो पर कब्जा जमाया है , 6 सीटो पर राजद के प्रत्याशीयो ने जीत दर्ज की। 7 सीटो पर भाजपा, 5 पर जदयू, 1 पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी विजयी रही वही 1 पर कांग्रेस एवम 4 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया। इस बार कई सीट पर उलटफेर देखने को मिला।जहां मुंगेर मे राजद ने जीत दर्ज की यहा राजग के संजय प्रसाद, राजद के अजय सिंह से बुरी तरह हारे , वही लालू के गढ़ गोपालगंज में एमएलसी चुनाव में एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने 20 मतों से जीत हासिल की है , यह राजद सुप्रीमो लालू यादव का गृह क्षेत्र है और राजद को यहां एक बार फिर हार मिली है. राजद के एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह को हराकर भाजपा ने लगातार दूसरी बार यहां जीत दर्ज की है.

सबसे बड़ी बात राजद ने कुल 6 सीट जीतकर राबड़ी देवी की नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा ली है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए एक दल को न्यूनतम आठ सीटों की जरूरत होती है। आरजेडी के पास पहले से विधान परिषद की पांच सीटे हैं इस चुनाव में राजद के पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जिसके बाद विधान परिषद में राजद के पास कुल 11 सीटें हैं।

कौन कहाँ से जीत दर्ज किया देखे-

1- नालंदा – रीना यादव, (जदयू)
2-गोपालगंज- राजीव सिंह (भाजपा)
3-मुजफ्फरपुर- दिनेश सिंह (जदयू)
4-मोतिहारी- महेश्वर सिंह (निर्दलीय)
5-वैशाली- भूषण कुमार (रालोजपा)
6-भागलपुर- बांका – विजय कुमार सिंह (जदयू)
7-औरंगाबाद- दिलिप कुमार सिंह (भाजपा)
8-भोजपुर-बक्सर- राधाचरण सेठ (भाजपा)
9-सारण – सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)
10- पटना-कार्तिकेय कुमार (राजद)
11- सिवान- विनोद जायसवाल (राजद)
12- नवादा- अशोक यादव (निर्दलीय)
13- समस्तीपुर- तरुण कुमार चौधरी (भाजपा)
14-पूर्णिया- दिलीप कुमार जायसवाल (भाजपा)
15- मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (राजद)
16- गया जहानाबाद अरवल- रिंकु यादव (राजद)
17- रोहतास कैमूर- संतोष कुमार सिंह (भाजपा)
18- दरभंगा- सुनील चौधरी (भाजपा)
19- सीतामढ़ी शिवहर- रेखा देवी (जदयू)
20- पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार (राजद)
21- बेगूसराय खगड़िया-राजीव कुमार (कांग्रेस)
22- सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ अजय कुमार सिंह (राजद)
23-मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय)
24-कटिहार- अशोक अग्रवाल (भाजपा)

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *