देशपटनाबिहारमुंगेर

भाजपा नगर मंडल की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहद दुलारपुर का किया भ्रमण।

दुलारपुर के विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण करते हुए प्रत्येक घर से से मिट्टी संग्रह की गई।

हवेली खड़गपुर :- तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद के वार्ड संख्या-05 के दुलारपुर में भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर भाजपा अध्यक्ष रजनीश झा के नेतृत्व में तथा तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी के मार्गदर्शन में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को लेकर पूरे दुलारपुर का भ्रमण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश झा और वरिष्ठ नेता शंभू केशरी दुलारपुर के विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण करते हुए प्रत्येक घर से मिट्टी का संग्रह किया।

इस मौके पर नगर महामंत्री शिवशंकर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष श्रवण केशरी, कोषाध्याक्ष मनोज केशरी, माधव ठाकुर, नरेश साह, परमानंद मंडल, संजय मंडल, कन्हैया भारत, जितेन्द्र मंडल, राजेन्द्र मंडल, योगेन्द्र मंडल आदि समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *