छपरा में आग ने मचाई तबही, 40 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख; मनचलों द्वारा फसल में लगाई गई आग

छपरा :- छपरा के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप मंगलवार के दोपहर के समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब अचानक से गेहूं के तैयार फसल में आग पकड़ लिया। आग लगने का बाद जब तक लोग समझ पाते देखते देखते आग ने कई बीघा जमीन को अपने जद में ले लिया। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है लेकिन मनचलों द्वारा आग लगाने की बात कही जा रही है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस पहुच कर आग को बुझाने की कोशिश करती रही।
वही, स्थानीय लोगों द्वारा फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया गया है। लेकिन फायर बिग्रेड के विलम्ब से पहुंचने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। आगलगी में 35-40 बीघा का तैयार फसल जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण और किसान विजय सिंह ने बताया की मंगलवार के दोपहर बाद कड़े धुओं के बीच सभी लोग अपने अपने घरों में थे। तभी अचानक से गेहूं के खेत मे आग की लपटे निकलने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटे विकराल हो गई थी। पछुवा हवा के चलते आग तेजी से गेहूं के फसल को अपने आगोश में ले रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नही मिली।
घटना के बारे में लोगों द्वारा थाना और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, आग ने 35- 40 बीघा तैयार फसल को जलाकर नष्ट कर दिया। तैयार फसल के नष्ट होने के बाद किसानों में मायूसी है। फायर ब्रिगेड के विलम्ब से पहुंचने के बाद स्थानीय किसानों में आक्रोश देखने को मिला। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों पर किसान भड़क उठे। लेकिन स्थानीय लोगों के पहल पर मामला शांत कराया गया