खगड़िया में बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 लाख का सामान जलकर राख
घटना खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र का हैं, जहां एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। वही, मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

खगड़िया :- खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर मुहल्ला में रविवार सुबह एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे पांच लाख का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी। जबतक लोगों की नजर धधकते आग पर पड़ी, तब तक आग बिस्कुट फैक्ट्री में पूरी तरह से फैल गया। मौके पर आसपास के लोगों ने दमकल टीम को सूचना दी तो तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।
वही, फैक्ट्री के मालिक अशोक साह ने बताया कि देर रात के बाद मेरे बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगी तो करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय लोगों ने मेरे घर पर आकर घटना की जानकारी दी। जब घटना हुई तो फैक्ट्री में कोई नहीं था। हमलोग घर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में रखे अलग अलग किस्म के बिस्कुट, मैदा, चीनी, फार्च्यून सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। यहां तक कि बाहर से मंगाए गए बिस्कुट भी जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित बेकरी शाॅप संचालक ने पांच लाख से अधिक का नुकसान होने की बात बताई है।
बेकरी शाॅप के मालिक अशोक शाह ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो अगल-बगल की टेंट हाउस और अनाज की दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थी। वहीं, नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।