क्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद।

पटना :- राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। हालाँकि अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस तत्पर होकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया है। उसके पास से 7.65 एमएम के एक देशी पिस्टल चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया।

वही, सिटी एसपी ईस्ट के अनुसार गुरुवार की देर रात थाना की पेट्रोलिंग टीम को राजकुमार के बारे में किसी ने जानकारी दी। बताया गया कि उसके पास हथियार है। इसी सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम अशोक नगर रोड नंबर-5 पहुंची। पहले इसे अपने कब्जे में लिया। फिर इसके कमरे की तलाशी ली। तभी पिस्टल और गोली बरामद हुई। फिर पुलिस ने इससे पूछताछ शुरू की। उसकी पहचान जानने की कोशिश में जुटी। संदीप सिंह के मुताबिक राज कुमार अपनी पहचान बताने से कतरा रहा था। वो सवालों का सही जवाब नहीं दे रहा था। काफी देर तक पुलिस टीम को घुमाता रहा।

इसके बाद पुलिस ने राज कुमार का फोटो खींचकर पटना जिले के सभी थानों को भेजा। इसी क्रम में पता चला कि वो नौबतपुर का फरार अपराधी है। उसके खिलाफ वहां के थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट और शराब तस्करी के 5 FIR दर्ज हैं। इसके बाद ही राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अशोक नगर में वो कब से रह रहा था? यहां रह कर क्या करता था? इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस उसके कॉल डिटेल्स को भी खंगालेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *