Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में बाइक सवार अपराधियों ने महिला टीचर से चेन छीनकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी में लूट और छिनतई करने वाले अपराधी इन दिनों अधिक सक्रिय है। अपराधि आए दिन एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के राजीव नगर थाना का है, जहां इलाके के आशियाना नगर फेज 1 में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन झपट कर भाग गए। महिला प्राइवेट स्कूल में टीचर है वही पीड़ित महिला का नाम कंचन दुबे है। कंचन पटना के जीडी गोयन्का पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं।

वही, महिला ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद वह आशियाना नगर अपने घर लौट रही थीं। स्कूल बस से उतरकर जैसे ही घर जाने लगी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लूटेरों ने निशाना बनाया। बाइक सवार दो लोग तेज रफ्तार से मेरे पास आए और मैं कुछ समझ पाती तब तक उन लोगों चेन छीन लिया। वहीं लुटेरों ने महिला टीचर को लूट के दौरान धक्का भी मारा। जिसके महिला शिक्षिका को चोटें भी आईं है।

महिला ने बताया कि डायल 112 पर घटना की जानकारी देने बाद 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आज डायल 112 के ड्राइवरों ने काम का नहीं करने का फैसला लिया है। इस लिए पुलिस की मदद भी तुरंत नही मिल पाया। इस संबंध में राजीव नगर के थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला से चेन छिनतई की घटना सामने आई है। महिला के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की जांच करेंगे। अपराधियों के पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *