बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बेगूसराय :- बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल स्थित गंगा नदी की है। वही स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला। वही दोनों मृतक की पहचान पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गाँव निवासी सत्यपाल महतो के 15 बर्षीय पुत्र मसुदन कुमार तथा बुलबुल चौधरी के 13 बर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में हुई है।
वही, मौके पर पहुंचे सीआई अखलेश राम और थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। इधर, बच्चों की मौत के बाद उनके स्वजन में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मकसूदन कुमार और हरेराम कुमार राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय समस्तीपुर में पांचवीं कक्षा के छात्र थे। मंगलवार को स्कूल के बाद तीन सहपाठियों के साथ दोनों ज्ञान टोल के समीप दियारा क्षेत्र स्थित जेएम सी ईंट उद्योग के समीप गंगा नदी की सोती में स्नान करने चले गए थे।
स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। दोनों को डूबते देख उनके साथ आए अन्य तीन सहपाठियों ने हल्ला मचाया। बच्चों की शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसी बीच स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर की सहायता से दोनों बच्चों की खोजबीन की गई। लगभग दो घंटे के प्रयास से दोनों के शव को पानी से निकाल लिया गया। इस घटना के बाद पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गाँव में उस समय चीख पुकार मच गया। वही परिजनों के चिख पुकार से हर किसी की आंखों में आंसू है।