रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 33 KG गांजा के साथ 3 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार।

पटना :- बिहार में अवैध तस्करों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस इन पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है और इसी कड़ी में पटना रेल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। वही रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर गांजा तस्कर गिरोह के 3 महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही रेल पुलिस ने 33 किलो गांजा की खेप को भी बरामद किया है। वही पकड़ी गई गांजे की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। तीनों महिलाओं से मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद हुआ है।
दरअसल, रेल पुलिस ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 35 किलो गांजा के साथ 3 महिला तस्करों को पकड़ा है। ये महिलाएं गांजे की खेप को ओडिशा से लेकर मुगलसराय की ओर जा रही थीं। रेल पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी गैंग की सरगना भी महिला है और एक बार गांजा पहुंचाने का 20 हजार रुपए देती थी। वही, सरगना किरण देवी के साथ महिला पैडलर सीता नायक और जिली नायक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों महिलाएं उडीसा की रहने वाली है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया है कि गांजे की खेप को तस्कर सरगना किरण देवी उड़ीसा के खुर्दा रोड से माफिया तस्कर ज्ञान कुमार से लेकर पुरषोतम एक्सप्रेस के जेनरल कोच से भभुआ पहुंची थी। जिसकी सूचना पर रेल पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में जुडी तीन महिलाओ को गिरफ्तार किया है। फिलहाल रेल पुलिस उड़ीसा पुलिस के संपर्क कर ज्ञान कुमार के गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुट गई है।



