ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने 59 वाहनों के साथ 23 वाहन चोर को किया गिरफ्तार; वाहन मालिकों को गाड़ी की चाबी सौंपी गई।


पटना :- बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस आए दिन चोरी की गई मोबाइल, वाहनों को बरामद कर उन्हें उसके असली मालिक को लौटा रही है। साथ ही पुलिस कई अपराधियों को भी गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी पटना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 23 सदस्य को गिरफ्तार करते हुए। जनवरी से अबतक 59 चोरी के वाहन को पटना पुलिस ने बरामद किया है स्कॉर्पियो समेत कुल 15 वाहन को बरामद कर लिया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत वाहन मालिकों के वाहन की चाबी देकर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

दरअसल, पटना में इन दिनों वाहन चोरी के बढ़ते घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस उन शातिर चोरों पर अपनी पैनी निगाह बनाये हुए है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमे 59 वाहनों के साथ कुल 23 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। इसमें शराब तस्करी और चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। यहां आज 15 केस को सामने लाया गया है, जिसमें सभी वाहन मालिकों को वाहन की चाबी सौंपी गई है। वही मुस्कान अभियान का लक्ष्य है चोरी हुई गाड़ियों की बरामदगी के बाद उनके मालिकों को सौंप देना। क्योंकि ज्यादतर गाड़ियां थाने में सड़ जाती है। पटना पुलिस की इस पहल से थाने के माल खाना का भी लोड कम होगा।
वही, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए, पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया है कि बरामद 59 वाहनों को उनके असल मालिक को कोर्ट के कागज देखकर उन्हें वापस किया जा रहा है। फिलहाल 15 चोरी हुए वाहन जिसमे 11 बाइक ,दो ट्रेक्टर ,एक स्कॉर्पियो और ,एक टेम्पो उनके मालिक को सौपा जा रहा है ,वही बाकी वाहनों के असल मालिकों द्वारा कोर्ट के रिलीज ऑर्डर पर उन्हें वापस किया जाएगा !



