पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि द्वारा आयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित वेबसाइट का किया गया लोकार्पण।

पटना :- पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि द्वारा आज आयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। आयुक्त रवि ने कहा कि वेबसाइट का फॉर्मेट रिस्पॉन्सिव है। एनड्रॉयड मोबाइल पर भी इसे आसानी से देखा जा सकता है। यह वेबसाइट यूजर-फ्रेन्ड्ली और अत्याधुनिक है। इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है। आम जनता के लिये यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इससे आ जाने से सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एक ही जगह पर मिल जाएगा। वेबसाइट में प्रमंडल-स्तरीय के सभी कार्यालयों एवं विभागों की पूरी जानकारी है।
पटना प्रमंडल के सभी छः जिलों की वेबसाइट का लिंक एवं डेमोग्राफिक डिटेल जैसे जनसंख्या, पंचायतों एवं प्रखण्डों की संख्या, क्षेत्रफल आदि की जानकारी उपलब्ध है। साथ-ही-साथ ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी भी दी गई है। इसमें महत्वपूर्ण फोन नंबर, ई-मेल आईडी आदि को आम जनता की सुविधा के लिए दिया गया है। वेबसाइट का इस्तेमाल इंग्लिश एवं हिन्दी दोनों भाषा में हो सकता है। यह वेबसाइट उच्च आईटी तकनीकों पर आधारित है। साथ ही साथ इसमें बिहार सरकार के सभी विभागों के वेबसाइट की लिंक दी गई है।
आयुक्त कार्यालय से निर्गत महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश, मीडिया इंटरेक्शन, निविदा इत्यादि की जानकारी भी इस वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी। आज के इस कार्यक्रम में कमिश्नर कोर्ट इन्फार्मेशन सिस्टम का नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया। इसके तहत आयुक्त कार्यालय के कोर्ट के मामलों से संबंधित जानकारी, केस स्टेटस, अंतरिम आदेश, आदेश एवं सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी भी दी जायेगी।
आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि बिहार सरकार लोगों के लिए अनेक विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी सहित महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, मद्य-निषेध, जल-जीवन-हरियाली अभियान, विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय सहित विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। पटना प्रमंडल की वेबसाइट में इन सबका लिंक है। आम जनता इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।