
पटना :- राजधानी पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गयी है। विपक्षी दलों की बैठक में 15 पार्टी के 27 नेता शामिल हुए। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी दलों से कहा कि मैं चाहता हूं की जितने भी विपक्षी दल के नेता है। सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक सवाल जरूर करें की उनके 18 वर्षों के शासनकाल के बावजूद भी बिहार अब तक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में क्यों? क्यों बिहार में अभीतक इन्फ्रास्ट्रक्चर देवलप नहीं हैं।
चिराग ने कहा कि बिहार में अभीतक अपराध नियंत्रित नहीं हुआ। क्यों भ्रष्टाचार की भेंट बिहार की हर योजना चढ़ती है। कभी पुल हवा में गिरता हैं तो कभी बांध चूहे कुतर जाते हैं। मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए की जब आप देश का नेतृत्व करना चाहते हैं तो बिहार की हालत इतनी खराब क्यों हैं। वही तीन साल की डिग्री का कोर्स पांच छहः साल में पूरा होता हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के हालत खराब हैं। किसानों की स्थिति बदतर हैं। जिस मुख्यमंत्री के पास अपने राज्य को विकसित करने का सोच नहीं हैं। वह देश का नेतृत्व करने की सोच रहे हैं। यह हास्यास्पद हैं।