Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में पार्किंग विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत

पटना के सिटी इलाके में रविवार की शाम, पार्किंग विवाद को लेकर अपराधियों के बीच 50 राउंड फायरिंग से पूरा इलाका हिल गया। एक पक्ष के दो की मौत हुई तो हत्या के आरोपी का घर के साथ कॉम्युनिटी हॉल फूंक दिया गया।


PATNA : ऱाजधानी के पटना सिटी इलाके के जेठूली गांव में पार्किंग विवाद में रविवार को कई राउंड गोलियां चली.फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी, पांचों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में गौतम राय और रोशन राय शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के कम्युनिटी हाल को आग के हवाले कर दिया है।

इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने बताया कि जेठुली में उमेश राय नाम का एक दबंग व्यक्ति रहता है जिसका काम लोगों की जमीन हड़प कर गलत तरीके से पैसा कमाना है। उसके कई राजनीतिक पार्टियों से भी अच्छे संबंध हैं। उसी से पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर झड़प हो गई। मृतक के परिजनों का जहां पार्किंग स्थल है, वहीं पर उमेश राय अपने ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे थे, जिसके कारण पार्किंग स्थल का रास्ता ब्लॉक हो गया और गाड़ी निकालने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद दबंग उमेश राय के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिसमें पांच लोगों को गोली लग गई. गौतम नाम के युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायल रौशन कुमार ,नागेंद्र राय ,चनारिक राय और मोनारिक राय को पहले एनएमसीएच लाया गया जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में रौशन कुमार की मौत हो गई है जबकि दो की हालत चिंताजनक है

वही, भीषण गोलीबारी के बाद पूरे गांव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने उनके घर, कम्यूनिटी हॉल, घर की पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगा दी. जब बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *