Breaking Newsखगड़ियादेशपटनाबिहार

बिहार में गंगा नदी पर 1700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा, देखें Video….

खगड़िया :- खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने वाले अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज के के चार पिलर गिरकर गंगा में समा गए हैं। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। हालांकि इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए।2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। जो 1700 करोड़ की भारी भरकम धनराशि खर्च होने और उसमें हुए भ्रष्टाचार को बयां कर रहे हैं। एक साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा गिर गया था। यह मूख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। वही पुल के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पुल के एक पिलर के 30 से अधिक स्लैब गंगा नदी में गिर रहे हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज से खगड़िया के बीच बन रहा यह पुल फोर लेन का था। निर्माणाधीन इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुल के हिस्से को नदी में गिरता देख घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है। कि अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। हालांकि, पुल के स्ट्रक्चर गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने 23 फरवरी 2014 को परबत्ता के एम डी कॉलेज मैदान में इसका शिलान्यास किया था और 9 मार्च 2015 को मुरारका कॉलेज सुलतानगंज के मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पुल निर्माण का कार्यारंभ किया गया था। इस पुल के निर्माण से उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच की दूरी काफी कम हो जायेगी। इसके अलावा प्रति वर्ष श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले लाखों कांवड़ियों को इससे फायदा होगा। इस पुल तथा सड़क के निर्माण से एनएच 31 और एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित पसराहा एवं मुंगेर भागलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 80 स्थित सुल्तानगंज के पास फोरलेन सड़क का मिलान किया जाना है। इस महासेतु की लम्बाई करीब 3.160 किलोमीटर है, जबकि एप्रोच पथ की कुल लम्बाई करीब 25 किलोमीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *