क्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना के गौरीचक में शुक्रवार को मुंगेर एवं पटना पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव में एक घर के तहखाने में वर्षों से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। वही इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में मिनी गन बनाने के औजार और कच्चा माल भी जब्त किया है।

बता दे की पटना के पियरिया गांव में दीपक सिंह के तहखाने में वर्षों से मिनी गन बनाने का कारोबार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस को भनक लगते ही ग्रामीण SP सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में गठित अधिकारियों ने पियरिया गांव के दीपक सिंह के घर में छापेमारी की। वही इस छापेमारी में मुंगेर के रहने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद चुन्नू एवं मोहम्मद अहसान शामिल हैं। वही पुलिस ने वहां से चौड़ी रेती 8 पीस, लंबा रेती 9 पीस, ड्राई मशीन एक पीस, स्प्रिंग 110 पीस, ब्लेड 5 पीस, बट प्लेट 77 पीस, बेस्ट मशीन 2 पीस, सरेस पत्ता एक बंडल, बर्मा 114 पीस बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि दीपक सिंह आर्म्स के मामले में जेल में बंद है। वही दीपक सिंह के घर के तहखाने में मुंगेर के कुछ लोगों द्वारा मिनी गन बनाने का काम वर्षों से चल रहा था। वही इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस फैक्ट्री से बनी पिस्टल 20-25 हजार रुपये में बेची जाती थी। कारीगरों को हथियार बनाने पर रुपये मिलते थे। जो जितनी पिस्टल या कट्टा बनाता, उसे उस हिसाब से मजदूरी दी जाती थी। गिरफ्तार चुन्ना और अहसान पहले मुंगेर की अवैध फैक्ट्रियों में काम करते थे। पुलिस की दबिश बढ़ने पर वे गौरीचक में रहने लगे। एसपी ने कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *