पटना के बाढ़ में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
PATNA : राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही है। ताजा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां बाजार समिति के पास अपराधियों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी। परमानंद सिंह वार्ड नंबर 22 से निर्वाचित थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस घटना से अफरातफरी मच गई।
बाढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है। शनिवार की सुबह एक तरफ लोग महाशिवरात्रि मनाने में जुटे हुए थे। दूसरी तरफ, लोगों को खबर मिली कि परमानंद सिन्हा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
वारदत बाढ़ के बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास की है। सूचना पर मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। मृतक के पास से उसका वोटर आईडी कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की है।
वहीं, घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से उसका वोटर आईडी कार्ड बरामद किया है। इसी से उसकी पहचान हुई. वहीं मृतक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किन कारणों से की गई। वहीं हत्या में किन लोगों का हाथ था इसे लेकर भी पुलिस के हाथ फ़िलहाल खाली हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वार्ड पार्षद की हुई इस हत्या से बाढ़ में सनसनी फ़ैल गई है।