Breaking Newsज्योतिषदेशमनोरंजनराजनीति

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध के साथ छठ पर्व का तीसरा दिन समाप्त।

नोएडा के सेक्टर 116 में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों एवम नोएडा अथॉरिटी की मदद से बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।


नोएडा, पूरे भारत में छठ पर्व की धूम मची हुई है। देश ही नही विदेश यहां तक कि अरब देशों से भी छठ पर्व मनाने की खबरे और फोटो हम तक पहुंच रही हैं।

वही नोएडा के सेक्टर 116 में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा एवम नोएडा अथॉरिटी की मदद से बने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध देकर शाम का छठ पूजा संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के बावजूद भाजपा नेताओं के सहयोग से उपलब्ध कराई गई सुविधाओ के कारण लोगो को कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा।

लोग बड़े धूम धाम से छठ पर्व मनाते देखे गए। इस घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ हरेक साल यहां बढ़ती जाती है मगर नोएडा अथॉरिटी एवम भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विकास त्रिपाठी, पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश मित्तल तथा भाजपा नेता सुमित आहूजा के सम्मलित प्रयास से हरेक साल सुविधाओ की बढ़ोतरी से यहां छठ करने वालो को कोई असुविधा नहीं होती है।
श्रद्धालुओं ने मदद मिलने पर भाजपा नेताओं का आभार जताया। वही पुलिस प्रशासन भी घाट पर मुस्तैद दिखी। शांतिपूर्ण एवम उल्लासपूर्ण माहौल में पर्व का आज तीसरा दिन संपन्न हो गया अब श्रद्धालु कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर पर्व को संपन्न करेंगे। वही विगत २ वर्षों की भाँति इस बार भी नितेश मित्तल, विकास त्रिपाठी, सुमित आहूजा के अथक प्रयास और नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से बहुत ही सफल आयोजन रहा।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *