Breaking Newsज्योतिषदेशपटनामनोरंजनविदेश

ग्लोबल छठ- अरब सागर में लहरों के बीच सूर्य को दिया गया अर्ध। देखे वीडियो विदेशो में कैसे मना छठ। सिर्फ बिहार जनमत पर।


पटना, पूरे विश्व में छठ पर्व की धूम देखी गई। दिल्ली, नोएडा,पटना, कोलकाता के छठ घाटों के साथ साथ अरब महासागर,अटलांटिक महासागर में लहरों के बीच छठ पर्व मनाया गया और सूर्य को अर्ध दिया गया। औरते एवम बच्चे छठ के पारंपरिक गीत गाते दिखे।
अरब सागर के तट पर बसे मुस्लिम देश में भी छठ पर्व के गीत हवाओ में तैरने से माहौल भक्तिमय हो गया तो वही ब्रुकफील्ड विस्कॉन्सिन यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में छठ के दिन धूम रही।दुबई और नेपाल में तो लोग छठ के पारंपरिक गीत पर झूमते दिखे एवम सूर्य भगवान को अर्ध देकर अपनी मनोकामना मांगी।


पटना में मुख्यमंत्री नीतीश ने भी अपने आवास पर छठ पर्व पर सूर्य को अर्ध दिया।

वही ओमान की राजधानी मस्कट, नेपाल आदि देशों से भी छठ पूजा का वीडियो और फोटो हमे प्राप्त हुआ है।
देखे ग्लोबल छठ का वीडियो सिर्फ बिहार जनमत पर।
यह वीडियो बिहार जनमत के दर्शक मस्कट से मुंगेर की पद्मजा भगत, विवेक भगत, हेयांश भगत,दुबई से स्मृति भगत,संदीप भगत,शौर्य भगत,अमेरिका से रुचि,अनूप गुप्ता, आरुष एवम नित्या गुप्ता,नेपाल से सुमन गुप्ता ने भेजा है। उन लोगो का तहे दिल से शुक्रिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *