
पटना :- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने ईमानदार एवं कृत संकल्प विचारधाराओं पर चलते हुए पत्रकारों के लिए एक नया आयाम स्थापित किया है आज डिजिटल मीडिया प्रिंट मीडिया और पोर्टल के लिए आवाज उठाने वाली एक मात्र संस्था के रूप में जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यही कारण है कि अब सरकार पत्रकारों की बात को सुनने लगी है हम उम्मीद करते हैं कि हम इसी पथ पर चलते हुए पत्रकारों के लिए कुछ बेहतर कर पाएंगे और उनके हक और हुकूक की लड़ाई लड़कर उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिला पाएंगे।
आज जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है जब संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका की बैविक यूनिवर्सिटी घाना ने एक शानदार कार्यक्रम के दौरान, जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए थे, उन्हें समाज सेवा एवं ईमानदार एवं स्वस्थ पत्रकारिता के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह सम्मान घाना के बैविक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर फेलिक्स ओफुक्सु द्वारा सौंपा गया।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पदाधिकारियों द्वारा भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर सी श्रीवास्तव ने कहा है कि आपकी यह उपलब्धि संस्था के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा जिससे लोग स्वस्थ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की तरफ अग्रसर होंगे हम आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं ताकि संगठन को आपका संरक्षण एवं मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे।