Breaking Newsमुंगेर

मुंगेर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 11अभियुक्तों को धर दबोचा

पुलिस ने नौ देसी पिस्टल ,मैगजीन सहित सहित ।अवैध आग्नेयास्त्र बनाने के उपकरण को किया बरामद

लाल मोहन महाराज –

मुंगेर,मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि 20 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ग्लैमर मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ अवैध आग्नेयास्त्र लेकर नौवागढी के तरफ से हसनपुर की तरफ जा रहा है .सूचना मिलते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया .छापेमारी दल द्वारा सीताकुंड सीताकुंड डिह में पीसीसी सड़क के पास वाहन जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई तो एक व्यक्ति जो एक महिला को मोटरसाइकिल पर बैठ कर जा रहा था, वह पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल घु मा कर भागने का प्रयास किया. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा अपना नाम दिनेश मंडल का पुत्र अरविंद मंडल, अरविंद मंडल की पत्नी प्रीति कुमारी थाना बरियारपुर क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी बताया गया. पकड़े व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई .जिस क्रम में उनके बैग से नौ देसी पिस्टल, मैगजीन सहित 9 अतिरिक्त मैगजीन एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया . उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया. इसके बाद मुफस्सिल थाना अंतर्गत कांड संख्या 307/ 24 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है . पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजी चक निवासी चंद्र किशोर यादव के पुत्र पीयूष कुमार के घर पर छापेमारी किया गया तो पियूष के कमरे से दो देसी लोहे का बैरल, दो पीस अर्ध निर्मित लोहे का बना पिस्तौल, दो पीस बट लॉक ,दो पीस लोहे का स्प्रिंग, दो लोहे का चांद, चार पीस लोहे का ट्रिगर ,दो पीस लोहे का रेती, 8 हे क्सा , पीतल का स्टार बरामद किया गया. अग्रतर पूछताछ के क्रम में ऋषिकुंड पहाड़ पर पहुंचकर छापेमारी किया गया तो बासवारी के पास से अवैध आग्नेयास्त्र बनाने वाला मिनी गन फैक्ट्री के दर्जनों औजार व मशीन बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार अभियुक्त में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो जमाल के पुत्र मो बाबर ,मो मंजूर के पुत्र मो रिजवान का अपराधिक इतिहास रहा है, कई मामले दर्ज है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *