पहली पूजा पर शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में एक लाख से अधिक लोगों ने किया दर्शन,आपने नही किया तो यहां कर ले। देखे तस्वीरे।
प्रथम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

नवरात्रि के पहली पूजा पर शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार की रात 12 बजे से जलार्पण शुरू हो गया। यह सिलसिला गुरुवार शाम तक चला। इस दौरान एक लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। लोग अजगैबीनाथ धाम से गंगाजल लेकर करीब 18 किलोमीटर दूर पैदल एवं दो, तीन पहिए सहित अन्य वाहनों से आए थे। तिलडीहा मंदिर के प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने बताया कि पिछले एक दशक से जलाभिषेक की संस्कृति बढ़ी हैं। तिलडीहा महारानी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। जिस कारण लोग जलाभिषेक करने आते हैं।
भीड़ की स्थिति इस तरह था कि सुबह चार बजे से लेकर 10 बजे तक मंदिर परिसर में थोड़ा भी स्थान नहीं बचा। शंभूगंज सड़क में तिलडीहा बगीचा से तारापुर की ओर गोगाचक नहर मोड़ तक भीड़ रेंगते रहे। जिस कारण लोग मुख्य मार्ग छोड़ बहियार उतर गए, और पगडंडीयों के सहारे मंदिर पहुंचने लगे। इस बीच कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए। जिसका इलाज अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में हुआ। दोपहर बाद भक्तों का दवाब कुछ कम हुआ, लेकिन जलाभिषेक का दौर शाम चार बजे तक चला।
जलार्पण करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर के पीपल वृक्ष में रक्षा सूत्र और वस्त्र बांधकर मन्नते मांगी। इस दौरान भक्तों के जय माता दी के गगनभेदी शोर से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती, बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, बीपीआरओ रौनक झा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।