मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश
मुंगेर :- मुफस्सिल पुलिस ने मिर्जापुर बरदह में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापेमारी कर चार जिदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया सूचना मिली थी की गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर मिर्जापुर बरदह के मु. नौशाद के घर में छापेमारी की गई। घर में ही मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। दो लोग ग्रैंडर मशीन और हथियार बनाने के उपकरण को छिपा रहा था। दोनों गिरफ्तार लोगो में मु. नौशाद उर्फ छितन दूसरा मु. असफाक आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने असफाक के पास से चार कारतूस बरामद किया। पुलिस ने ग्रेडर मशीन, हथौड़ी, रेती, ड्रिल मशीन, ब्लेछ सहित अर्धनिर्मित समान मिला।
बरदह गांव का ही है एके-47 का वांटेड जमशेर :- मुंगेर के चेहरे पर लगा यह बदनुमा दाग मिटने के बजाय और गहरा होता जा रहा है। मिर्जापुर बरदह गांव अवैध हथियारों की असेम्बलिग व फिनिशिग के लिए जाना जाता है। यहां पिस्टल से लेकर एके-47 तक तैयार की जाती है। यह जिला अवैध असलहों का बड़ा बाजार बन गया। देशभर के अपराधी सस्ते हथियारों के लिए मुंगेर के तस्करों से संपर्क करते हैं। लिहाजा, जिले के कई हिस्सों में अवैध हथियार का निर्माण कुटीर उद्योग के रूप में पनपता चला गया। यहां बनने वाले देसी पिस्टल, रिवाल्वर, राइफलों की कमाई से कई घरों के चूल्हे जलते हैं। एके-47 का वांटेड जमशेद आलम उर्फ सुग्गो भी इसी गांव का है। इस गांव का नाम देश भर में चर्चित है।