Breaking NewsElectionबांकाबिहार

बिहार से जंगलराज का 19 वर्षो में किया गया खात्मा: नीतीश कुमार

चुनावी सभा के दौरान आम लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

अमरपुर (बांका),
अमरपुर शहर के डुमरामा हाई स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सुबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज, बांका के भाजपा विधायक सह पुर्व मंत्री रामनारायण मंडल, भाजपा नेता डॉ० मृणाल शेखर, एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव, धौरेया के पुर्व विधायक मनीष कुमार, राज्य सभा सांसद संजय झा समेत एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बुके व अंगवस्त्र देकर किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 19 वर्षो के कार्यकाल के दौरान बिहार से जंगलराज का खात्मा किया गया है। पुर्व में शाम ढलने के बाद महिलायें घर से बाहर नहीं निकलती थी लेकिन अब महिलायें देर रात्री तक बैखोफ होकर मार्केटिंग करती है। उन्होंने कहा सड़को की हालत बद से बदतर थी अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों को दुरूस्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को शहर की सड़को तक जोड़ने का कार्य किया। बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर थी, जिसमें सुधार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय, उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि गरीब घर की लड़की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती थी, जिसमें सुधार करते हुए छातृवृत्ति योजना, पोशाक योजना, साईकिल योजना चलाकर गरीब व मेघावी छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2005 में सत्ता संभाली थी तो उस समय का बजट 24 हजार करोड़ की थी लेकिन 19 साल के कार्यकाल में बजट को बढ़ाकर दो लाख 72 हजार करोड़ कर दिया गया। मैट्रिक पास करने पर दस हजार, इंटर पास करने पर 25 हजार तथा स्नातक पास करने पर 50 हजार की सहायता राशी छात्राओं को दी जा रही है। नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। जिस कारण आज बिहार में 30 हजार महिला पुलिस कर्मी है, जो किसी और राज्य में नहीं है। हर घर नल योजना के तहत सभी घरो में नल पहुंचाया गया। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के राज में कोई कार्य नहीं हुआ है। जेडीयू ने सात निश्चय के तहत चार लाख लोगों को नौकरी दिया।, एक लाख की बहाली होने वाली है। जबकि तीन लाख की बहाली के लिए प्रक्रिया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा के दौरान आम लोगों से कहते हैं कि 17 महीने में उन्होंने युवाओं को नौकरी दिया है यह सिर्फ उनका चुनावी जुमला आम लोगों को दिगभ्रमित करने के लिए है। पंद्रह साल की सरकार में जिन्होंने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया वह अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा राजद की सरकार में दंगे फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। साठ साल से पुरानी मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया। बांका के लिए भी उन्होंने पोलटेकनिक कॉलेज, इंजिनयरिंग कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय समेत अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए है। महिला के शिक्षित होने की वजह से प्रजनन दर में काफी कमी आई है। पंचायत चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर स्वयं सहायता समुह का गठन किया गया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जिविका समुह का गठन किया गया। जिसे देश में आजिविका समुह का नाम दिया गया। आज आजिविका समुह से जुड़कर महिलाये हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने आम लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो रही है जहाँ आम लोग बढ़ चढ़ कर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के विकास पुरुष नितिश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य हुआ है। आज बिहार का नाम विदेशो में भी गुंज रही है।

भाजपा के विधायक सह पुर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुरे देश में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक-एक मत मोदी को जाएगा और अबकी बार 400 के पार सीट जीतकर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेकर देश का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा करेंगे। भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बांका जिले के अंदर विकास काफी तीव्र गति से हो रही है। अमरपुर में बाई पास की निर्माण से लेकर कई विकास कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद संजय झा ने मौजूद लोगों से एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार की चालीसों सीट पर एनडीए की जीत होगी। सभा को अमरपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता डॉ० मृणाल शेखर, लोजपा की जिलाध्यक्षा बेबी यादव, सुलतानगंज विधायक लललित नारायण मंडल, धौरैया के पुर्व विधायक मनीष कुमार, अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा, भाजपा की जिलाउपाध्यक्षा नीलम सिंह आदी वक्ताओ ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन ब्रजेश मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन जदयु के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साह, जदयु के प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, पंकज दास, प्रशांत कापरी, अरविन्द यादव, अरूण सिंह, सुदीन कापरी, जयराम यादव समेत हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *