पटनाबिहार

जय प्रकाश राय बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

जय प्रकाश राय बने मुखिया संघ के अध्यक्ष।

बाढ़–अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव मंगलवार को प्रखंड प्रमुख कार्यालय में सम्पन्न हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अथमलगोला मुखिया संघ का चुनाव प्रखंड प्रमुख अथमलगोला रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संपन्न हुआ। जिसमें मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में राम नगर करारी कच्छार पंचायत के मुखिया जय प्रकाश राय चुने गए।जबकि सचिव के रूप में संध्या देवी और कोषाध्यक्ष के रूप में नगीना प्रसाद गुप्ता को चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *