Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

बिहार मे कुत्ते से सावधान, दो महिलाओ को नोच कर मार डाला, कई को किया घायल। जाने मामला-

पटना, बेगूसराय जिले में कुत्तों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। झुंड में आए कुत्तों ने उस महिला के हाथ और चेहरे के नीचे का हिस्सा नोंचकर खा भी गया। महिला मकई के खेत में काम करने गई थी। अभी कुछ दिनों पहले भी एक महिला को नोच कर मार डाला था। कुत्तों के हमले का यह तीसरा मामला है। पहले हमले मे एक महिला का अभी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।
यह घटना बुधवार सुबह बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक मंजुला देवी मकई के खेत काम करने के लिए जा रही थी। तभी 10-15 की संख्या में कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। शिकारी कुत्ते बुरी तरह उसे नोंचने लगे। जब तक लोगों ने देखा और बचाने आए तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। कुत्ते उसे नोंचकर खा रहे थे एवम लोगों के आने के सारे कुत्ते भाग गए। जबकि घटनास्थल पर मौजूद एक पुरुष ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लोगो मे डर औऱ आक्रोश देखा जा रहा है। जांच करने आई पुलिस को घटनास्थल पर विरोध का सामना करना पड़ा , फिर बीडीओ कुमारी पूजा ने घटनास्थल पर पहुंचकर उचित मुआवजा देने का आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि पंचायत के मुखिया को उपलब्ध कराए गए फंड का इस्‍तेमाल कर वन विभाग के माध्यम से अभियान चलाकर आदमखोर कुतों के मारा जाएगा। इस आश्‍वासन के पश्चात आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *