बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, इलाज के दौरान बेटे की मौत; मां की स्थिति चिंताजनक
बेगूसराय :- बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को कुचल दिया। जिससे मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मां अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।
घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एनएच-31 के पास की है। वही मृतक मासूम बच्चे की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के सोनीदीपी निवासी उत्तम यादव के 15 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान ममता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम लखमीनिया स्टेशन से उतर कर अपने घर जाने के लिए एनएच 31 सड़क को मां और बेटे पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मां और बेटे को कुचल दिया। वही ट्रक मां बेटे की कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही, घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उस जगह से बेगूसराय रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटे की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आज सुबह बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी बलिया थाने पुलिस को लगी मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।