Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

पटना :- राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर के पास शिवाजी चौक के मंडी में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगजनी की घटना में लगभग आधा दर्जन छोटी दुकानें खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी जान का नुकसान नहीं हुआ।

वही, जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए एक्शन लिया हाला की दुकानों में लगी आग के धुआं सुबह तक उठते हुए नजर आए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया । फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। मगर आग लगी कि इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *