Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना के रूपसपुर में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

PATNA : खबर राजधानी पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत जयपाल पथ की है। जहां गुरुवार की देर रात एक नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

वही, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राम जयपाल पथ में स्वर्गीय केदार शर्मा की पत्नी अपने एक नाबालिग बच्ची 17 वर्ष के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि यह सभी मूल रूप से गया के कोच थाना के निवासी हैं। पटना के राम जयपाल पथ में किराए के मकान में कई वर्षों से रह रहे हैं। रूपसपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची अभी मैट्रिक का परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार वह फोन पर किसी से बात किया करती थी। इसको लेकर जब उसकी मां ने इसका विरोध किया और अपनी बेटी को ऐसा करने से मना किया तो गुरुवार की देर रात अपने घर में ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रूपसपुर थाने को दी। इस संंबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव व कमरे से किसी प्रकार का सोसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही मृतक नाबालिक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *