खुशखबरी :पहचान स्पोर्ट्स स्कूल से 5 बच्चियों का फुटबॉल अंडर 19 में हुआ चयन।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना परवीन अमिताभ बच्चन से भी अपने कार्यों के लिए सम्मानित हुई है।
पहचान लाइव फाउंडेशन के बिहार प्रभारी मो.नकी इमाम जी ने प्रेस वार्ता में ये खुशखबरी दी कि पहचान स्पोर्ट्स विंग से 5 बच्चियों का अंडर 19 में चयन हुआ है और 3 बच्चियां अंशु कुमारी, लाडली कुमारी, कोमल कुमारी जो आज पटना के लिए रवाना हो चुकी हैं।
2 बच्ची पलक कुमारी नंदनी कुमारी जन्म प्रमाणपत्र समय पर नहीं बन पाने के कारण नहीं जा सकीं। टीम कोच हैदर और प्रियंका की ज़मीनी मेहनत खिलाड़ियों में साफ दिखने लगी है।कोच के मेहनत और खेल के प्रति समर्पण रहने वाले मुंगेर फुटबाल एसोसिएशन सचिव भावेश कुमार सिंह, बांक मुखिया गौतम, सागर, एनजीओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना परवीन जैसे तमाम लोगों का सहयोग है जो मुंगेर बिहार की बच्चियां खेल जगत में बिहार का नाम रौशन कर रही हैं। आपको बताते चले कि पहचान लाइव फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों के आभाव ग्रस्त बच्चों को अच्छी शिक्षा सहित जरूरी सामान मुहैया करवाकर उनको अपने पैरो पर खड़ा करने का काम करता है। बिहार के कई जिलों सहित मुंगेर में इस स्वयंसेवी संस्था का कार्य क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। वही यह संगठन मुंबई में भी अपनी समाज सेवा के लिए पहचाना जाता है। इस संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना परवीन अमिताभ बच्चन से भी अपने कार्यों के लिए सम्मानित हुई है। इस संस्था का जायदा जोर लड़कियों को आगे के लिए आत्मनिर्भर करना है और इस कार्य के लिए मुंगेर में लोग तारीफ करते है।