Breaking NewsPatnaज्योतिषदेशबिहार

ओमान के अरब सागर से लेकर हैदराबाद के हुसैन सागर झील तक, देखे लोगो ने कैसे उल्लास के साथ मनाया छठ पर्व।

पटना में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा भी रहे मौजूद।


ओमान/दुबई/नेपाल/हैदराबाद/पटना,
पूरे विश्व में छठ की धूम देखी गई। अरब सागर के किनारे बसे यूनाइटेड अरब अमीरात, ओमान, यूएसए, नेपाल सहित भारत के सभी शहरों में लोगो को छठ पर्व मनाते देखा गया। पूरे विश्व से लोगों ने छठ व्रत की वीडियो बिहार जनमत को भेजा है। सिर्फ बिहार जनमत पर देखिए वीडियो पूरे विश्व में मनाए गए छठ व्रत का और आनंद ले। बिहार जनमत के चाहने वालों ,पूरे विश्व से वीडियो भेजने वाले दर्शकों एवं व्रतियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

वही पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पानी के जहाज से पटना के विभिन्न छठ घाटों का भी किया भ्रमण।
पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक पानी के जहाज से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किये गये हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री जे०पी० नड्डा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद ललन सर्राफ, भाजपा के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा विनय कुमार, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


छठ घाटों के भ्रमण से पहले 1 अणे मार्ग स्थित आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *