देशपटनाबिहार

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 97वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह,स.वि.प की अध्यक्षता में मनायी गयी।

पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 97वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह,स.वि.प की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये। उन्होंने कहा कि स्व0 बैठा, बिहार पहले विधान सभा चुनाव 1952 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधायक चुने गये थे। उन्होंने कहा कि वे बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रहे। आज कृतज्ञ राज्य स्व0 डुमर लाल बैठा के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को नमन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह,स.वि.प, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, अरविन्द लाल रजक, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, निधि पाण्डे, रूमा सिंह, आयुष भगत आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *