पटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय: बिजली चोरी मामले में एक उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज

बेगूसराय :- बिजली चोरी पर नकेल कसने हेतु छापामार दल ने हसनपुर बागर के इसफा में बिजली चोरी का मामला पकड़ा। जेई नीरज कुमार ने इसफा के शोभा देवी के विरुद्ध बिजली चोरी करने की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि छापामार दल के सदस्यों के साथ इसफा में शोभा देवी के व्यवसायिक परिसर में छापा मारा। छापामारी के क्रम में पाया कि उपभोक्ता संख्या 117205706399 पर पूर्व से 8,597 रुपए बिजली ऊर्जा शुल्क बकाया रहने के कारण इनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था

इनके व्यवसायिक परिसर में लगाया गया मीटर गायब पाया गया। उपभोक्ता द्वारा एलटी पोल से सर्विस तार खींचकर मीटर बायपास कर अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। इससे बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 25,929 रुपए के विद्युत ऊर्जा क्षति का हुआ है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *