बेगूसराय में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के छतौना गांव में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मंझौल निवासी संतोष राय का डेढ़ वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार था। वह छतौना में अपने नाना अर्जुन महतो के यहां रहता था। घटना के संबंध में उसने बताया कि उसकी माता पूजा देवी चापाकल पर स्नान कर बाल्टी में पानी भरकर घर के अंदर चली गई। अनुभव खेलते-खेलते पानी भरी बाल्टी के पास आकर उसमें झांकने लगा। झांकने के क्रम में वह मुंह के बल पानी भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद घटना की जानकारी परिजनों को लगी।
वही, परिजन उसे बाल्टी से निकालकर मंझौल के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां पूजा, नानी आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। वार्ड सदस्य सुधीर कुमार सिंह, शिव व्रत नारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा हरसंभव मदद का