लखीसराय :- लखीसराय जिले में शुक्रवार को हलसी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं डीडीसी सुधीर कुमार के द्वारा 50 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक, अंचल अधिकारी विवेक कुमार एवं प्रखंड प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र मंडल हलसी मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सशक्तिकरण कोषांग लखीसराय के नेतृत्व में ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह योजना सिर्फ 60% दिव्यांगजनों के लिए है जिससे दिव्यांगजन अपने कार्य को 3 किलोमीटर अंदर अच्छी तरह पूरा कर सके। यह योजना सरकार की दिव्यांगजनों के लिए पहल योजना के तहत लगभग 50 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।